सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के हथौड़ा स्थित उर्दू विद्यालय के समीप नगर परिषद सीवान द्वारा कचरा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के पास लगातार कचरा गिराए जाने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्कूली बच्चों एवं आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच नगर पंचायत कार्यालय के पीछे कचरा डंपिंग से आक्रोश, महामारी का खतरास्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया स्थानीय निवासी एवं जदयू नेता मतीन अहमद ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद के कर्मियों को विद्यालय के समीप कचरा नहीं डालने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद वहां दोबारा कचरा गिरा दिया गया। उनका कहना है कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है और विद्यालय आने-जाने ...