सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News नौतन। बिहार सरकार के पत्रांक के आलोक में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के क्रियान्वयन हेतु राजकीय डिग्री महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को 'विकसित भारत' विषय पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मेरे सपनों का विकसित भारत पर कार्यक्रमकार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शमशाद अहमद ख़ाँ ने की। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्राचार्य प्रो. ख़ाँ ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हमारे बच्चों के समेकित विकास से गहराई से जुड़ा हुआ है। जब युवा मानसिक, बौद्धिक और रचनात्मक रूप से सशक्त होंगे, तभी समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। आयोजित प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़े...