Siwan News वार्ड 42 लक्ष्मीपुर नया टोला में सड़क नहीं, सालों भर लोग जलजमाव से परेशान
सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अगर आपको नगर परिषद क्षेत्र का विकास देखना है तो उन इलाकों का जायजा लीजिए जहां जलजमाव की समस्या नप व स्थानीय पार्षदों की उदासीनता से लाइलाज हो चुकी है। कई वार्ड अभी भी ऐसे हैं, जहां लोगों के आने-जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। 38 से 45 वार्ड हुए नप के कई नए वार्डों में बुनियादी समस्याओं का हाल यह है कि लोग आवेदन देते-देते थक चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। विशेषकर नगर परिषद के नए वार्डों में। ऐसा ही एक वार्ड है, नगर परिषद का वार्ड 42 स्थित लक्ष्मीपुर नया टोला का।
जलजमाव की समस्या मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सिर्फ बरसात में ही नहीं, बल्कि नगर परिषद की उदासिनता से यहां सालों भर यहां जलजमाव की समस्या रहती है। लोगों ने बताया कि पहले लक्ष्मीपुर पूरब-पश्चिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.