Siwan News वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सीवान, जुलाई 22 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के गड़वार निवासी परमेन्द्र राजभर व सरना निवासी श्यामलाल साहनी है। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके कारण उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि विशेष अभियान के तहत दोनों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: दो कोर्ट वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.