Siwan News वज्रपात से शिव मंदिर का गुंबद और बाउंड्री क्षतिग्रस्त
सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News महाराजगंज/दारौदा। प्रखंड के गोरौली गांव स्थित नागेंद्र हाराय शिव मंदिर में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा-अर्चना और कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और आंधी-पानी के साथ तेज गरज और बिजली चमकने लगी। मौसम को देखते हुए ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना संपन्न कर कार्यक्रम समाप्त कर दिया और सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। ग्रामीणों के घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद करीब रात एक बजे तेज कड़क के साथ मंदिर के मुख्य गुंबद पर वज्रपात हो गया। वज्रपात इतना तेज था कि मंदिर के मुख्य गुंबद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही मंदिर की बाउंड्री को भी नुकसान पहुंचा है। वज्रपात की तेज आवाज से आसपास के घरों में रह रहे लोग सहम गए। अचानक हुई तेज आवाज के बाद ग्रामीणों को मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.