Siwan News लो वोल्टेज से 30-40 गांवों में बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल
सीवान, जून 29 -- Siwan News महाराजगंज/जीबी नगर, एक प्रतिनिधि। गोरेया कोठी प्रखंड के पचपकड़िया-जगदीशपुर समेत आसपास के करीब 30 से 40 गांवों में पिछले एक सप्ताह से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली आपूर्ति होने के बावजूद कम वोल्टेज मिलने से आम उपभोक्ताओं, किसानों और व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की नाराजगी समस्या को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। सतवार पंचायत, सानी बसंतपुर पंचायत, महमदपुर पंचायत और सारेया पंचायत सहित कई क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि बिजली रहने के बावजूद उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लो वोल्टेज के कारण पंखे धीमी गति से चल रहे हैं, बल्बों की रोशनी कम हो गई है तथा टीवी, कूलर, फ्रिज और मोटर जैसे उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ है।
व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.