सीवान, नवम्बर 14 -- छठ पूजा की तैयारियां और घाटों की सफाई Siwan News सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू है। नहाए खाए के साथ चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार को हो गई। व्रती महिलाओं ने पूरे श्रद्धा व शुद्धता के साथ नहाए खाए किया। उसके पहले महिलाओं ने सरयू नदी के विभिन्न घाटो पर स्नान कर पूजा अर्चना की व नहाए खाए की। सिसवन के देवी घाट, शिवाला घाट व मल्लाह घाट पर महिलाओं ने स्नान किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। सिसवन निवासी कृष्ण मोहन तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी ने सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर जेसीबी व मजदूर लगाकर सफाई अभियान चलाए। जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। हालांकि सरयू नदी के अनुमान सभी घाट खतरनाक है मगर सफाई और विधि व्यवस्था से व्रतियो को सहुलियत होगी। पूजा को लेकर छठ सि...