सीवान, अक्टूबर 10 -- लिच्छवी एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर शुक्रवार को लिच्छवी एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला, वार्ड संख्या 27 निवासी सोनू पासवान है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। साथ ही युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ ने बताया कि सुबह करीब 9.40 बजे ट्रेन संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी थी। ट्रेन के एस-3 कोच में यात्रियों के चढ़ने के दौरान काफी भीड़ थी। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने यात्री कौशर अली की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। मोबाइल चोरी होने ...