सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News नीरज पाठक, सीवान। शनिवार को उम्मेद पैलेस में लायंस क्लब सिवान, लायंस क्लब सिवान वैदेही, लियो क्लब सिवान का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम "कन्वेंसिया" का भव्य आयोजन किया गया। इसमें नवीन कार्यकारिणी ने सामुदायिक सेवा में समर्पित सहभागिता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्थानीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और खेल के सकारात्मकता के संचार के लिए लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड और लायंस सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम की भव्य लांचिंग भी हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322 E की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा रहीं। उन्होंने कहा कि नवाचार के साथ समर्पित सामुदायिक सहयोग मानवता की महान सेवा है।खेल की सकारात्मकता का संचार खेल की सकारात्मकता के समाज में संचार का जिम्मा उठाया है लायंस क्लब सिवान ने लायंस ...