सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के लहेजी गांव में बुधवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस देवी जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस देवी जागरण में कलाकार रमेश सजल और राज नंदनी ने अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों ने देवी-देवताओं की महिमा से जुड़े गीत प्रस्तुत कर लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं छपरा से पहुंचे सूरज झांकी के बैनर तले कलाकारों ने शिव-पार्वती, मां दुर्गा, मां काली और वीर बजरंगबली की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकियों में देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी जुटी ...