सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मलमलिया से भगवानपुर तक एनएच-331 के किनारे सड़क पर फैली पेड़ों की डालियों, कई स्थानों पर जर्जर सड़क की स्थिति, तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रकों तथा भारी वाहनों द्वारा प्रेशर हॉर्न के अंधाधुंध इस्तेमाल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद डीएफओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सड़क किनारे बाधा बन रही डालियों की तत्काल छंटाई कराने, सड़क सुरक्षा के आवश्यक मानकों को लागू करने तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस पहल होगी और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Siwa...