Siwan News लगभग चार लाख के सोने के चेन की चोरी
सीवान, अगस्त 10 -- Siwan News बड़हरिया। थाना चौक के समीप शनिवार देर शाम आयोजित शिक्षा मंत्री के अभिनंदन सम्मान सह प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की इस घटना के बाद समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित सुरहिया गांव के अंबिका गिरि के पुत्र दीनानाथ गिरि ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि कार्यकम के दौरान मै भीड़ में खड़ा था तभी किसी अज्ञात ने पीछे से गले का चेन निकाल लिया। सोने की चेन की कीमत 3 लाख 75 हजार रुपये बताया जाता है। पीड़ित के दिए आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज के आगे की करवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.