सीवान, अगस्त 10 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में क्राइम मीटिंग आयोजित की। बैठक में पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी व क्षेत्र में निगरानी रखने के संबंध में कई कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक के मुख्य बिंदु बैठक में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अपराध के मुख्य शीर्षों से जुड़े मामलों में तेजी से सुनवाई कराने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय अपराधियों, जेल से छूटे अपराधियों और फरार आरोपितों की सूची नवीनिकरण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने, जिले में विशेष अभियान चलाकर वारंट, समन व कुर्की का निष्पादन करने को भी कहा गया।

असामाजिक तत्वों प...