Siwan News रेलवे ट्रैक किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी
सीवान, अगस्त 9 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट के दरौंदा और पचरुखी स्टेशनों के बीच शनिवार को रेलवे ट्रैक किनारे एक 53 वर्षीय महिला का शव मिला है। शव मिलने से जानकारी होने पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, शाम तक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं, सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी।
शव की स्थिति बताया गया कि सुबह करीब 7 बजे दुरौंधा और पचरुखी के बीच आरपीएफ को रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। सूचना पाकर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पचरूखी थाने को इसकी जानकारी दी गयी। स्थानीय थाना व आरपीएफ ने शव पहचाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.