सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव के समीप रास्ता मांगने को लेकर टेम्पो चालक के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Siwan News ई-रिक्शा चालक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, पूछने पर की मारपीटघटना का विवरण गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी टेम्पो चालक सोनालाल कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह टेम्पो लेकर सूरापुर स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दारोगाहाता निवासी एक व्यक्ति ने साइकिल खड़ी कर रास्ता रोक दिया था। चालक ने साइकिल किनारे करने के लिए कहा तो आरोपित गुस्सा हो गया और उसके साथ गाली-गल...