Siwan News राजेन्द्र किशोरी रेसिडेंशियल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र के राजेन्द्र किशोरी रेजिडेंशियल स्कूल मघरी में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के छोटे - छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण के परिधान में अद्भुत मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। सीनियर वर्ग के बच्चों ने दही हांडी नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों ने पिरामिड बनाकर दही-हांडी अनुष्ठान को प्रदर्शित किया। उनके द्वारा दिए गए उपदेश भागवत गीता के संदेश के रूप में आज मानव जीवन का सार बन गए हैं। उप प्राचार्य पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा ने सभी शिक्षकों एवं छात्र - छात्राओं को कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए धन्यवाद् दिया। यह भी पढ़ें- Nainital News: पाइनक्रेस्ट स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्कूलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.