सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मटुक छपरा में वन प्राणी सप्ताह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसके तहत पेंटिंग, क्विज और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग गोपालगंज प्रमंडल, वन प्रक्षेत्र सीवान के तत्वावधान में किया गया। बहरहाल, प्राणी सप्ताह के तहत पेंटिंग, क्विज और दौड़ प्रतियोगिता में वर्ग एक से पांच तक में दौड़ में वर्ग 5 के मन्नू कुमार और शिवानी कुमारी, 4 के शनि और अविनाश, सृष्टि, और ज्योति ने हिस्सा लिया। वहीं, 6 से 8 तक की प्रतियोगिता में पेंटिंग में वर्ग 6 के मोहमद साजिद इब्राहिमी और वर्ग 7 की सिद्धि तिवारी और वर्ग 8 की प्रिया कुमारी, क्विज में वर्ग 7 के अंश कुमार राम एवं वर्ग 8 के प्रिया कुमारी और खुशी कुमारी ने हिस्सा लिया। ...