सीवान, अक्टूबर 27 -- घर में घुसकर लूट और मारपीट का आरोप Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में घर में घुसकर पांच लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद लूटने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करने और तलवार से हमला कर घायल करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता आभा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, 25 अक्टूबर को पड़ोसी सुरेश राय सहित अन्य लोग उनके घर में घुस गए। आरोप है कि सभी घर का सामान ले जाने लगे। जब आभा देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनकी सास के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन...