सीवान, अक्टूबर 29 -- रबी बीज वितरण और खेती के प्रति जागरूकता Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय में रबी बीज वितरण कार्यक्रम के तहत किसानों के बीच अनुदानित दर पर हरा मटर, सफेद मटर और सरसों के बीज वितरित किए गए। इस दौरान रबी कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाव अभियान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने कार्यक्रम का निरीक्षण कर किसानों को दलहन और तेलहन की खेती के प्रति जागरूक किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि दलहनी फसलों की खेती में खाद और पानी की अपेक्षाकृत कम जरूरत होती है। इन फसलों की जड़ों में राइजोबियम बैक्टीरिया पाया जाता है, जो वायुमंडलीय नाइट्रोजन को मिट्टी में उपलब्ध कराने में मदद करता है। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और अगली फसल में नाइट्रोजनयुक्त खाद की जरूरत कम हो सकती है। बि...