सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के पोखरा पंचायत के रतनपुरा गांव में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लगने वाले रतनपुरा महावीरी झंडा मेला में रविवार को आस्था व भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में जाति, धर्म व संप्रदाय का बंधन टूटता नजर आया। जब क्षेत्र जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से गूंज उठा। विधायक हेम नारायण साह ने कहा कि मेला का आयोजन हमारे पूर्वजों की विरासत है। जिसकी बदौलत समाज में आपसी भाईचारा और एकता का संदेश फैलता है।

मेले का आयोजन मेला के आयोजन में झांकी प्रदर्शनी को शामिल करना चाहिए। पूर्वजों की विरासत मेला के आयोजन में डीजे व अश्लील गीत नृत्य का स्थान नहीं रहना चाहिए। हमें अपने पूर्वजों के प्रति समर्पण का भाव रखकर मेले का संचालन सरकारी नियमों व संस्कार और संस्कृति के अनुसार करना चाहिए। इसे हमारे युव...