Siwan News रघुनाथपुर में जॉब कैंप, 46 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News रघुनाथपुर। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सीवान की ओर से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर, रघुनाथपुर में जॉब कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में रोजगार की तलाश कर रहे कुल 46 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जॉब कैंप में विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और आवश्यक मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। साक्षात्कार के बाद कंपनी की ओर से 27 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। मौके पर कंपनी के एचआर प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह सहित जिला नियोजनालय, सीवान के सभी कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: भर्ती कैम्प में 18 अभ्यर्थियों का चयन , 12 शॉर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.