Siwan News रघुनाथपुर में घोड़पड़ास कर रहे फसल को बर्बाद, किसान परेशान
सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। घोड़पड़ासों के आतंक से किसान इन दिनों काफी परेशान हैं। घोड़पड़ास खरीफ सीज की फसलों मड़ुआ, अरहर और मक्का की फसल को तो चट ही कर रही हैं, गांव-टोला के अंदर घुसकर सब्जी की फसलों को भी बर्बाद कर दे रही हैं। किसानों की लगातार मांग के बाद सीवान के जिला प्रशासन ने घोड़पड़ास और जंगली सुअरों को मारने का निर्णय लिया था। लेकिन, इन्हें मारने का सरकारी फरमान कागजों पर ही सिमटकर रह गया है। फसल को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाने वाली दोनों ही जानवरों से किसानों की फसलों के बचाव के लिए राज्य सरकार ने नियम तो बना दिया, लेकिन इनका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। इन्हें मारने के लिए बनाए गए नियम व कानून बेअसर साबित होने से किसान चिंतित और काफी परेशान हैं। घोड़पड़ास का नाम सुनते ही किसानों के चेहरे उतर जा रहे हैं। उन्हें यदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.