सीवान, अक्टूबर 4 -- Siwan News (अभिषेक उपाध्याय) सीवान। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में शनिवार की रात आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी से इलाका दहल उठा। हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर सीवान सदर अस्पताल और वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: अहरौला थाने के पास युवक को मारी गोली, गंभीर घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात करीब 8:40 बजे की है। रघुनाथपुर थाना को सूचना मिली कि बाजार में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ...