सीवान, नवम्बर 14 -- छठ घाटों की तैयारियां Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महाराजगंज प्रखंड के महुआरी गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांव स्थित शिवाला छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट को आकर्षक रूप देने की तैयारी की जा रही है। इस बार महुआरी गांव के सभी छठ घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। इससे घाटों पर पर्व के दौरान आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा। छठ पूजा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। घाटों की सफाई के साथ आसपास के रास्तों को व्यवस्थित करने और प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों का प्रयास है कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो...