सीवान, नवम्बर 14 -- छठ की परंपरा और बदलता स्वरूप Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। समय के साथ रहन-सहन और पूजा-पाठ के तौर-तरीकों में काफी बदलाव आया है, लेकिन, लोक आस्था के महापर्व छठ की परंपरा आज भी उतनी ही श्रद्धा और विश्वास के साथ निभाई जा रही है। खास बात यह है कि कई परिवारों में छठ की परंपरा तीसरी और चौथी पीढ़ी तक पहुंच चुकी है। दादा-दादी और पुरखों से मिली इस परंपरा को नई पीढ़ी भी पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही है। यही वजह है कि छठ आज परंपरा, आधुनिकता और पारिवारिक एकजुटता का अनूठा संगम बन गया है। 55 वर्षीय आरती देवी बताती हैं कि छठ का पूरा प्रसाद पहले मिट्टी के चूल्हे पर ही तैयार किया जाता था। गेहूं पीसने से लेकर पकवान बनाने तक के काम घर की महिलाएं पारंपरिक तरीके से करती थीं। अब गैस चूल्हे और इलेक्ट्रिक ग्राइंडर जैसी सुविधाओं ने काम ...