सीवान, जुलाई 21 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की फलपुरा पंचायत स्थित प्राथमिक मकतब विशंभरपुर व उसके समीप चल रहे मदरसे के पास जलजमाव और कीचड़ की गंभीर समस्या को देखते ही सोमवार को युवाओं ने अभियान चलाकर साफ सफाई की। युवाओं। ने बताया कि इससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों, शिक्षकों व स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए स्थानीय युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वयं श्रमदान किया और नाले की सफाई तथा कीचड़ हटाने का कार्य किया। इस अभियान में महमूद खान, अब्दुल काशिफ, नदीम खान, खालिद, अफजल, बबलू, अब्दुल करीम सहित कई अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं के इस प्रयास से जल निकासी का रास्ता साफ हुआ और विद्यालय व मदरसे तक आने-जाने का मार्ग सुगम हो गया।

शिक्षकों के विचार वहीं प्राथ...