सीवान, जुलाई 9 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के खोदाईबारी निवासी एक युवक से वर्क वीजा के बदले टूरिस्ट वीजा देकर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस बारे में युवक आबिद हुसैन ने गोपालगंज के उचकागांव थाना के महुआवा निवासी नूरुलहोदा के पुत्र शमीम इकबाल के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ठगी का खेल आवेदन के माध्यम से आबिद हुसैन ने बताया कि शमीम इकबाल ने रसिया में जॉब दिलाने का कहकर 1.7 लाख रुपए ले लिए। इसके बात कजाकिस्तान का टूरिस्ट वीजा लगाकर दिया और बताया कि वहां के अलमाती एयरपोर्ट पर एजेंट वर्किंग वीजा देगा।

संघर्ष का अनुभव हालांकि, 6 अक्टूबर 25 को उसके दिए एयर टिकट पर पहली फ्लाइट रद्द हो गई थी। इसके बाद 10 अक्टूबर की फ्लाइट से आबिद हुसैन कजाकिस्तान के अलमाती एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन, वहां कोई एज...