Siwan News यातायात नियम तोड़ने वालों का कटेगा ऑटोमेटिक चालान, तीन पेट्रोलिंग वाहन तैनात
सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए हाइवे पेट्रोलिंग व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत जिले में तीन हाइवे पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की गई है। इन वाहनों में लगे स्पीडोमीटर कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सीवान-गोपालगंज, गोरेयाकोठी, सीवान-मैरवा मार्ग पर एक-एक हाइवे पेट्रोलिंग वाहन तैनात किया गया है। इन प्रमुख सड़कों पर पेट्रोलिंग के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जाएगी। व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य तेज रफ्तार और अन्य यातायात उल्लंघनों पर नियंत्रण लगाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.