सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। मौनिया बाबा राजकीय मेला को लेकर सोमवार को महाराजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अमन ने की। इसमें अखाड़ाधारियों के साथ मेला के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस के रूट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी अखाड़ाधारियों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ जुलूस निकालने की अपील की। एसडीपीओ अमन ने कहा कि मौनिया बाबा राजकीय मेला महाराजगंज की पुरानी परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी अखाड़ाधारी निर्धारित मार्ग और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जुलूस निकालें। जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की सलाह दी गई।

नए रूट डायवर्जन को नहीं मिली मंजूरी बैठक के दौरान कुछ अखाड़ाधारियों की ओर से ...