Siwan News मौनिया बाबा मेला में हुड़दंगियों की खैर नहीं, डीजे-आर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News महाराजगंज/दारौदा, एक प्रतिनिधि। मौनिया बाबा राजकीय मेला को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रुकुंदिपुर मठ परिसर में एसडीएम अनीता सिंन्हा और डीएसपी अमन ने लाइसेंसधारियों, अखाड़ाधारियों, ग्रामीणों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों और विधि-व्यवस्था पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: हथुआ में महावीरी अखाड़ा में डीजे पर रहेगी पाबंदी मीटिंग में चर्चा अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अखाड़ों को प्रशासन की ओर से जो समय निर्धारित किया जाएगा, उस समय का पूरी तरह पालन करना होगा। निर्धारित समय पर संबंधित अखाड़े को तय स्थान पर पहुंचना अनिवार्य होगा। समय की अनदेखी करने या जुलूस में अनावश्यक देरी करने वालों पर प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.