सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव चकिया टोला निवासी 23-24 वर्षीय जगलाल यादव की करंट लगने से मौत हो गई। वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रियंका देवी का दुःख पति के शव से लिपटकर रोती रही प्रियंका जगलाल यादव की मौत के बाद उनकी पत्नी प्रियंका देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति का शव घर पहुंचते ही प्रियंका देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं। बार-बार पति के शव को निहारकर वह बेसुध हो जा रही थीं। परिजनों और आसपास की महिलाओं के संभालने के बावजूद उनका विलाप थम नहीं रहा था। पति की असमय मौत से उनकी पूरी जिंदगी ही जैसे उजड़ गई है।

बच्चों का भविष्य अंधकार म...