सीवान, जून 27 -- Siwan News प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार की रात और शुक्रवार को या हुसैन के नारों के साथ जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न गांवों में ताजिया मेला का आयोजन हुआ। वहीं हसन - हुसैन की याद में जंजीरी मातम मनाया गया। ताजियेदारों ने गुरुवार की रात पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ ताजिए को गांव के चौक- चौराहे पर घुमाया गया। यह भी पढ़ें- अलम उठा किया मातम, तजिए सुपुर्द ए खाकताजिया मेला का आयोजन ब्रह्मस्थान खान टोला में हुसैनी कमेटी द्वारा गांव में इमामबाड़ा से बड़े इमाम चौक पर ताजिया लाया गया। इसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ब्रह्मस्थान खान टोला में हुसैनी कमेटी के द्वारा शुक्रवार को दिन में बड़े इमाम चौक पर गांव के युवाओं ने या हुसैन के याद में जंजीरी मातम मनाया। इसके बाद इमाम चौक से कर्बला में ताजिया ल...