सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। माडल अस्पताल में मरीजों को बेहतर और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार अब सदर अस्पताल में सामान्य शल्य चिकित्सा (जनरल सर्जरी), स्त्री व प्रसूति रोग, अस्थि रोग, नेत्र, कान-नाक-गला (ईएनटी) व दंत रोग विभागों में विभिन्न प्रकार की आधुनिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह की आधुनिक सर्जरी की तैयारी की जा रही है। डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी व सर्जरी संबंधी उपकरणों की उपलब्धता के बाद यह सेवा मरीजों को मिलनी शुरू हो जाएगी। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक लेबर रूम गर्णरल सर्जरी विभाग जारी सूची के अनुसार जनरल सर्जरी विभाग में हर्निया, हाइड्रोसील, अपेंडिक्स, फिस्टुला, फिशर, पाइल्स, स्तन ट्यूमर...