सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। बिजली कंपनी ने मैरवा सेक्शन में जीरो यूनिट रीडिंग वाले उपभोक्ताओं के मीटर की जांच शुरू कर दी है। जिला स्तर से प्राप्त आंकड़ों में करीब 150 उपभोक्ताओं के मीटर में शून्य रीडिंग दर्ज होने की बात सामने आई है। इसके बाद विभागीय टीम ऐसे मीटरों की जांच कर रही है, ताकि रीडिंग शून्य रहने के कारणों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के लिए भी अभियान तेज किया गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जिले में बिना रीडिंग भेजा जा रहा बिजली बिलजीरो यूनिट रीडिंग वाले मीटरों की जांच एसडीओ और जेई ने की मीटरों की जांच बिजली कंपनी के एसडीओ नेहाल श्रीवास्तव और जेई हामिद अंसारी की टीम ने क्षेत्र में जीरो यूनिट रीडिंग वाले मीटरों की जांच की। जांच के दौरान मीटरों की स्थिति और रीडिंग से स...