Siwan News मैरवा में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
सीवान, नवम्बर 14 -- Siwan News मैरवा। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लगभग साढ़े छह सौ लीटर शराब बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। दो चारपहिया वाहन को जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 13 नवंबर को वाहन जांच के दौरान 540 लीटर देसी शराब व 146 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर निवासी अंकुश यादव,नौतन थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी कमलेश राजभर के पुत्र अंशु राजभर तथा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल के दुर्गेश यादव के रूप में हुई है। इस मामले में तितरा मिश्रौली टोला निवासी राजन यादव तथा नौतन थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी गुड्डू कमकर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.