Siwan News मैरवा में शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News मैरवा। पुलिस ने धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बाइक से शराब लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक परसा थाना क्षेत्र के छतना गांव निवासी सन्नी कुमार बताया जा रहा है। उसके पास से 21 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की गई है। युवक उत्तर प्रदेश से बाइक पर शराब लेकर मैरवा के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान धरनी छापर चेकपोस्ट पर जांच के क्रम में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने इस जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.