सीवान, अगस्त 13 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक नगर के नई बाजार का राजीव वर्मा है। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना के 20 मिनट बाद मृतक की पहचान मैरवा बाजार के वार्ड नंबर तीन निवासी स्वर्ण व्यवसायी अशोक वर्मा के पुत्र राजीव कुमार वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार की सुबह मैरवा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के जाने के दौरान युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम मौके पर ...