सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी स्थित महावीर ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दुकान खुलने पर हुई। चोरी की वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दुकानदार छोटेलाल प्रसाद ने बताया कि रोज की तरह बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। यह भी पढ़ें- Aligarh News: भरोसे व सबंधों का फायदा उठाकर लाखों के जेवरात चोरीचोरी की जानकारी अंदर जाने पर देखा कि दुकान की अलमारी भी टूटी हुई थी और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदा...