सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी संदेश के साथ गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से मेहंद्रनाथ मंदिर परिसर और कमलदह सरोवर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह सात बजे शुरू हुए अभियान में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने स्वयं श्रमदान कर सफाई की और आमलोगों को भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Siwan News नगर पंचायत में एक दिन,एक घंटा मेगा स्वच्छता अभियानस्वच्छता में भागीदारी डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, डीडीसी अमिताभ सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मियों ने भी श्रमदान किया। डीएम-एसपी के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी किया श्रमदान अभियान में सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी ...