सीवान, जुलाई 21 -- Siwan News महाराजगंज। एक प्रतिनिधि। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। भारी वर्षा के कारण करीब 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। खेतों में कई फीट तक पानी जमा होने से किसानों को फसल बर्बाद होने की आशंका सताने लगी है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: निगोही रजवाहा कटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्नकिसानों की चिंताएं किसानों का कहना है कि धान की रोपनी के लिए उन्होंने कर्ज लेकर बीज, खाद, मजदूरी और सिंचाई पर हजारों रुपये खर्च किए थे। अब लगातार हो रही बारिश से खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। यदि एक-दो दिनों के भीतर पानी की निकासी नहीं हुई तो धान की पौध सड़ने लगेगी और पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।प्रशासन से मांगे स्थानीय किसानों ने बताया कि ...