Siwan News मुखिया ने 2500 पौधे का किया वितरण
सीवान, जून 29 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के मंद्रापाली पंचायत के मुखिया अनिल कुमार उर्फ सोहन राम ने अपनी शादी की छठी सालगिरह को यादगार और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए रविवार को अपने आवास पर करीब 2500 पौधों का निःशुल्क वितरण किया। मुखिया ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय-समय पर सिंचाई और संरक्षण भी जरूरी है, तभी पर्यावरण संतुलित रहेगा। इस दौरान लोगों के बीच आम, अमरूद, लीची, जामुन सहित कई छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया। वहीं लोगों ने मुखिया की इस अनूठी पहल की सराहना की। कार्यक्रम में मुन्ना कुमार महतो, जितेंद्र कुशवाहा, कमलेश राम, बसंत कुमार राम, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.