Siwan News मिडिल स्कूल करोम की छात्राओं ने फुटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
सीवान, अक्टूबर 13 -- फुटबॉल चैंपियनशिप में छात्राओं की शानदार जीत Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड के मिडिल स्कूल करोम की छात्राओं ने अंतर जिला प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कक्षा छह और सात में पढ़ने वाली छात्राओं ने अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने गोपालगंज और सारण की टीमों को हराकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्राओं में अंशु कुमारी, करीना कुमारी, सलोनी कुमारी, प्रज्ञा तिवारी, गुड़िया कुमारी और आकृति कुमारी शामिल हैं। सभी छात्राएं रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में फुटबॉल का प्रशिक्षण लेती हैं। नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति लगन के बल पर छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.