सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड की पकड़ी पंचायत अंतर्गत गौसीहाता गांव में आत्मा योजना के तहत संचालित खरीफ अरहर प्रत्यक्षण खेत से मिट्टी का नमूना संग्रह किया गया। कार्यक्रम प्रखंड कृषि पदाधिकारी बृज किशोर कुशवाहा एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) सतीश सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान बीडीसी सदस्य मो. इसरायल, पूर्व सरपंच अबरार अहमद, असदुल्लाह मंसूरी, नसरुल्ला मंसूरी सहित कई किसान मौजूद रहे।

कृषि विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी बृज किशोर कुशवाहा ने किसानों को मृदा जांच के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि जैसे प्रत्येक व्यक्ति अपने शरीर की समय-समय पर जांच कराता है, उसी प्रकार किसानों को भी अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिकांश किसान बिना मृदा परीक्षण ...