सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News सीवान , हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा,दिल्ली के छात्रों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले के खिलाफ नयी शिक्षा नीति वापस लेने आदि की मांग को लेकर आइसा- आरवाइए द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया गया था। सीवान में 12.45 बजे तक बंद शांति पूर्ण सफल रहा। माले के सभी नेता कार्यकर्ता लौट गए। एक बजे के बाद कैसे लाठीचार्ज हुआ। आंसू गैस के गोले दागे गए पुलिस फायरिंग हुई, इसका जबाब पुलिस प्रशासन देगा। यह भी पढ़ें- माले ने की सीवान में फायरिंग व छापेमारी की निंदापुलिस के खिलाफ कार्रवाई माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पुलिस ने छापेमारी और गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित दुर्भावना से ग्रसित होकर की है। माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने माले जिला कार्यालय खुर्...