सीवान, अक्टूबर 8 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में मारपीट कर 19 वर्षीय युवक का सिर फोड़ने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल रोहित कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि चार सितंबर की रात करीब आठ बजे पड़ोस के पांच लोग एक राय होकर उसके घर के पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर दिया गया, जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी धक्का देकर गिरा दिया गया और उनके गले से जिउतिया छीन लिया गया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: न्यायालय के आदेश पर तीन माह बाद पटहेरवा पुलिस ने पांच लोगों को बनाया आरोपी इसके बाद आरोपितों ने बंदूक के कुंदे से भी युवक के साथ मारपीट की। ...