सीवान, अक्टूबर 11 -- Siwan News दारौंदा, एक संवाददाता। स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तनाव से दूर रहना, सकारात्मक सोच अपनाना और अपनी समस्याओं को दूसरों के साथ साझा करना आवश्यक है। ये बातें प्रखंड के धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को डॉ. जीतेश कुमार सिंह ने कही। डॉ. सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पढ़ाई, कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण लोग तनाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। मानसिक परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज करने के बजाय परिवार के सदस्यों, मित्रों या विशेषज्ञों से बात करनी चाहिए। समय पर सही मार्गदर्शन और उपचार मिलने से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में सुध...