सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बलिया पंचायत के बलिया गांव में स्थापित मां गढ़ देवी मंदिर में मां गढ़ देवी विराजमान हैं। मां के दरबार में भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ममां गढ़ देवी की ख्याति पूरे क्षेत्र में फैली हुई है। बलिया गांव की पहचान सिर्फ इसकी प्राकृतिक सुंदरता से नहीं, बल्कि यहां विराजमान मां गढ़ देवी की महिमा से है। इनकी महिमा अपरंपार है। गढ़ देवी मंदिर का सदियों से लोगों में विशेष आस्था है। सच्ची श्रद्धा व भक्ति से मां की पूजा करने वाले लोगों की सभी मन्नतें पूरी होती है। धमई नदी के किनारे मनोरम वादियों में अवस्थित गढ़ देवी मंदिर धार्मिक ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक महत्व को भी दर्शाता है। भक्तों ने बताया कि मां गढ़ देवी मंदिर बहुत ही प्राचीन है। गांव के लाल पूर्व मंत्री व सीवान सदर से विध...