Siwan News मां के लिए दवा लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
सीवान, नवम्बर 18 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। मां के लिए दवा और फल खरीदकर घर लौट रहे कुंदन कुमार को क्या पता था कि रास्ते में ही उसकी जिंदगी का सफर खत्म हो जाएगा। मां की जरूरतों का सामान लेकर वह घर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन सीवान-सिसवन मुख्य सड़क पर रजनपुरा शिव मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सीवान ले गए, जहां इलाज के दौरान कुंदन कुमार (26) की मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल गोलू पंडित (17) की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मृतक कुंदन कुमार एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा निवासी सुरेश पंडित का पुत्र था। घटना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.