सीवान, अक्टूबर 20 -- नवरात्र पर मंगल पांडेय ने की पूजा-अर्चना Siwan News मां कामाख्या देवी के दरबार में मंगल पांडेय ने की पूजा-अर्चना, जिलेवासियों को दी बधाई सीवान। सीवान सदर के विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने नवरात्र के पावन अवसर पर परिवार के साथ मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती से सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने सीवान विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले के लोगों को नवरात्र और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मंगल पांडेय ने इस पावन पर्व पर सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा के संचार की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना, शक्ति की उपासना और आस्था का प्रतीक है। यह पर्...