सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल बाजार के समीप रविवार की सुबह पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 90 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक शराब की खेप सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने शराब जब्त कर बाइक को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- गुमटी से 15.6 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरारपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक से शराब की खेप लेकर महुअल गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद एसआई चांदनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महुअल बाजार के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पश्चिम दिशा से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें र...